Kangra: पालमपुर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रजत कपूर को मिला नैशनल एक्सीलैंस अवार्ड 2025

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jan, 2025 06:09 PM

rajat kapoor of palampur received national excellence award 2025

पालमपुर के चंदपुर पंचायत के एक छोटे से गांव डूहग के रजत कपूर अपनी खेल प्रतिभा का दुनिया भर में लोहा मनवा चुके हैं।

पालमपुर (भृगु) : पालमपुर के चंदपुर पंचायत के एक छोटे से गांव डूहग के रजत कपूर अपनी खेल प्रतिभा का दुनिया भर में लोहा मनवा चुके हैं। रजत कपूर पिछले 10 वर्षों से पावर लिफ्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश और देश के लिए बहुत से मैडल जीते हैं। रजत कपूर अभी हाल ही में दुबई में हुई वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में इंडिया टीम की तरफ से खेले थे, जिसमें उन्होंने अपनी श्रेणी में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता था।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल के हाथों रजत कपूर को नैशनल एक्सीलैंस अवार्ड 2025 मिला। इस अवार्ड शो का आयोजन बिटिया फाऊंडेशन द्वारा कांगड़ा में टांडा मैडीकल कालेज ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवार्ड शो में साऊथ के सुपर स्टार नितिन मेहता, बॉलीवुड एक्टर रचना मनकोटिया, पंजाबी सिंगर विवेक महाजन, तू लौंग वे मैं लाची फेम सिंगर मन्नत नूर जैसी सभी बड़ी हस्तियां पहुंची हुई थी। विदित रहे कि रजत कपूर को इससे पहले भी बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर के हाथों हिमालयन श्री अवार्ड पुरस्कार 2023 मिल चुका है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!