Sirmaur: बेटे को खाना देने के बाद कमरे में गया PWD चालक, फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम

Edited By Vijay, Updated: 21 Sep, 2024 03:39 PM

pwd driver took this dreadful step

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के चालक द्वारा अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो भुगरनी पांवटा साहिब का निवासी था।

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के भुंगरनी में एक व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सेवक सिंह (42) पुत्र संगत सिंह के रूप में की गई है। वह लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता की गाड़ी का चालक था। शनिवार सुबह नहाने के बाद उसने खाना खाया फिर 14 वर्षीय बेटे सहज को खाना दिया। बाद में उसने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया।

कुछ देर बाद जब बेटा खाना खाकर कमरे में गया तो देखा कि पिता फंदे से लटका हुआ था। इस पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हुए तथा सेवक सिंह फंदे से उतारकर उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सेवक सिंह का काफी समय से अपनी पत्नी के साथ विवाद चला हुआ था तथा पत्नी 2 महीने पहले अपने मायके पंजाब गई हुई थी। इस कारण वह तनाव में था। एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि 42 वर्षीय व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!