Edited By Jyoti M, Updated: 02 Jan, 2026 05:08 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 03 जनवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता सोलन हिमांशु मेहता ने दी।
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 03 जनवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता सोलन हिमांशु मेहता ने दी।
हिमांशु मेहता कहा कि 03 जनवरी, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे सिटी प्लाजा, क्लीन, सन्नी साइड, संजीवनी अस्पताल, ओल्ड पावर हाउस रोड, मॉल रोड, विवांता मॉल से पुराना सी.जे.एम. आवास तक एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।