Himachal: तुर्किए का नहीं हिमाचल का सेब खाएं लोग : गिरिराज सिंह

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2025 10:13 PM

palampur himachal union minister giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तुर्किए ने जिस प्रकार से दुश्मन देश पाकिस्तान का समर्थन किया है लोगों ने तय किया है कि वह तुर्किए के सामान को नहीं अपनाएंगे तो तुर्किए के सेब के स्थान पर हिमाचल के सेब को प्राथमिकता दें तथा हिमाचल के सेब को ही...

पालमपुर, 25 मई (भृगु): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तुर्किए ने जिस प्रकार से दुश्मन देश पाकिस्तान का समर्थन किया है लोगों ने तय किया है कि वह तुर्किए के सामान को नहीं अपनाएंगे तो तुर्किए के सेब के स्थान पर हिमाचल के सेब को प्राथमिकता दें तथा हिमाचल के सेब को ही खाएं। मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए गिरिराज सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत के ऑप्रेशन सिंदूर को लेकर भारत का पक्ष रखने के लिए विभिन्न प्रतिनिधिमंडल 33 विभिन्न देशों में गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि यह नई परंपरा नहीं है, वर्ष 1994 में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र संघ में देश का पक्ष रखा था।

उन्होंने कहा कि यदि यह बात कांग्रेस के समझ में नहीं आ रही है तो इसे स्पष्ट है कि कांग्रेस फस्ट्रेट है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी देश है तथा ऑप्रेशन सिंदूर को मात्र स्थगित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि भारत में पाकिस्तान द्वारा किसी प्रकार की आतंकवादी घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसे युद्ध समझा जाएगा।
पॉटरी पर आजमाएं हाथ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कला ग्राम अंद्रेटा में मिट्टी पर हाथ आजमाए तथा उन्होंने पॉटरी कला के अंतर्गत एक कटोरे को बनाया। उन्होंने कहा कि यह एक पौराणिक कला है तथा यह कला के साथ-साथ रोजगार का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि देश में 40 लाख लोग पॉटरी के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं तथा यह अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!