Himachal: मनाली की पलक ठाकुर ने फतह की लद्दाख की 6100 मीटर ऊंची कियागर चोटी

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2024 07:47 PM

palak thakur conquered kyagar peak

अनुभवी पर्वतारोही पलक ठाकुर ने हाल ही में 17 से 21 सितम्बर तक चले व्हाइट एक्सपीडिशन के साथ लद्दाख में मौजूद 6100 मीटर ऊंची कियागर चोटी को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है।

मनाली (रमेश): अनुभवी पर्वतारोही पलक ठाकुर ने हाल ही में 17 से 21 सितम्बर तक चले व्हाइट एक्सपीडिशन के साथ लद्दाख में मौजूद 6100 मीटर ऊंची कियागर चोटी को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है। इस कठिन और चुनौतीपूर्ण चढ़ाई में बर्फ और धुंध के कारण बार-बार घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी और ऑक्सीजन का स्तर भी कम था। इसके बावजूद पलक की दृढ़ता और साहस ने उन्हें इस कठिन यात्रा को पूरा करने में मदद की।

पलक ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और एलीट स्पोर्ट्स संस्थान से कई पर्वतारोहण पाठ्यक्रम पूरे किए हैं, जिनमें पर्वतारोहण और स्कीइंग के लिए उन्नत प्रशिक्षण (एडवांस्ड मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन) शामिल हैं। उन्होंने ए. एक्स ग्रेड जो इस क्षेत्र का सर्वोच्च स्तर है, प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार भी मिल चुका है, जो उनकी प्रतिबद्धता और कौशल का प्रमाण है।

पलक ठाकुर का कहना है कि इस सफर का सबसे यादगार पल था कियागर की चोटी से चारों ओर फैले पर्वतों, झीलों और ग्लेशियरों का अद्भुत 360 डिग्री दृश्य। यह एक ऐसा अनुभव था, जिसने यात्रा को यादगार बना दिया। पलक ठाकुर का यह साहसिक अभियान उनके जीवन के सबसे बड़े सपने माऊंट एवरैस्ट पर चढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके पर्वतारोहण के सफर में एक मील का पत्थर है, बल्कि आने वाले पर्वतारोहियों के लिए एक प्रेरणा भी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!