मनाली में भारी बारिश के बीच ब्यास नदी में जा गिरी जिप्सी, और फिर...

Edited By Jyoti M, Updated: 02 Sep, 2025 01:09 PM

a gypsy fell into the beas river amid heavy rain in manali

मनाली में रांगड़ी के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। भारी बारिश के बीच एक जिप्सी अचानक ब्यास नदी में जा गिरी। गाड़ी गिरने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

हिमाचल डेस्क। मनाली में रांगड़ी के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। भारी बारिश के बीच एक जिप्सी अचानक ब्यास नदी में जा गिरी। गाड़ी गिरने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीम फौरन मौके पर पहुंची। अंधेरी रात और तेज बारिश के बावजूद, बचाव कर्मियों ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद, नदी में गिरी जिप्सी के अंदर फँसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल मनाली अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह हादसा रात के समय हुआ जब जिप्सी रांगड़ी इलाके से गुजर रही थी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी नदी में कैसे गिरी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!