कांग्रेस सत्ता में आने पर सारी गारंटियां भूली, जनता नहीं : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 30 Aug, 2023 09:30 PM

opposition leader jairam thakur

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आने पर सारी गारंटियों को भूल गई है लेकिन जनता को सब याद है। उन्होंने रक्षाबंधन के त्यौहार पर राज्य सरकार को महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने का वायदा याद दिलाया।

रक्षाबंधन पर याद दिलाया महिलाओं को 1500 रुपए देने का वायदा
शिमला (कुलदीप):
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आने पर सारी गारंटियों को भूल गई है लेकिन जनता को सब याद है। उन्होंने रक्षाबंधन के त्यौहार पर राज्य सरकार को महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने का वायदा याद दिलाया। उन्होंने कहा कि 9 माह बीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव के समय दी गई गारंटियां याद नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि इससे पहले प्रदेश की राजनीति में जनता को ऐसा धोखा आज तक किसी ने नहीं दिया। प्रदेश की जनता कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए रक्षाबंधन से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता था लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर सभी भाई-बहनों को बधाई भी दी।

घरेलू गैस सिलैंडर के दाम में कटौती से हर घर को लाभ : बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलैंडर के दाम में कटौती से हर घर को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार की राहत के बाद राज्य सरकार को डीजल व दालों के दाम में की गई बढ़ौतरी को तुरंत वापस लेना चाहिए। डाॅ. राजीव बिंदल ने यहां जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए देने के वायदे को अब कांग्रेस सरकार को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 9 माह बीतने के बाद प्रत्येक महिला की यह राशि अब तक 13500 रुपए बनती है, जिसका सरकार को भुगतान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई को दूर करने का वायदा करके सत्ता में आई कांग्रेस ने डीजल के दामों में 2 बार बढ़ौतरी कर इसके दाम 6.50 रुपए प्रति लीटर कर दिए हैं। इसी प्रकार पिछले सप्ताह सस्ते राशन के तहत मिलने वाली दालों के दाम में 16 रुपए की बढ़ौतरी कर जनता से धोखा किया है। 

भाजपा समर्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधि होंगे प्रशिक्षित : कपूर
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि पंचायती राज व शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के अलग से प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित पंचायती राज, शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन एवं परिषद योजना बैठक को संबोधित करते हुए कही। हिमाचल प्रदेश की तरफ से त्रिलोक कपूर ने इस आयोजन में भाग लिया। उनके साथ बैठक में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक भी मौजूद थे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम अक्तूबर माह से पहले सम्पन्न करने पर विचार किया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!