मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्री मस्त, हिमाचल के लोगों की नहीं कोई फिक्र : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2023 08:57 PM

opposition leader jairam thakur

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्री मस्त हैं तथा उनको लोगों की कोई फिक्र नहीं है। ऐसे में लोग मुख्यमंत्री व मंत्रियों की गाड़ी के आगे खड़े होकर न्याय मांग रहे हैं जोकि ठीक नहीं है।

शिमला (ब्यूरो): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्री मस्त हैं तथा उनको लोगों की कोई फिक्र नहीं है। ऐसे में लोग मुख्यमंत्री व मंत्रियों की गाड़ी के आगे खड़े होकर न्याय मांग रहे हैं जोकि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनमंच के बंद होने के कारण जनता परेशान है क्योंकि उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए कोई कार्यक्रम शुरू नहीं किया गया है। 

भगवान भरोसे छोड़ दी मुख्यमंत्री हैल्पलाइन-1100 
जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि आज मुख्यमंत्री हैल्पलाइन-1100 को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है, जिस कारण 11 हजार जन शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठा कोई भी जवाबदेह मंत्री व अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनने को तैयार नहीं है। आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री शिकायतें सुन नहीं रहे हैं और उपमुख्यमंत्री लोगों को मुख्यमंत्री के पास भेजते हैं। यही हाल प्रदेश सरकार के मंत्रियों का है। 

शिकायतों के निवारण को तंत्र विकसित करे सरकार
जयराम ने कहा कि सरकार को ऐसा तंत्र विकसित करना चाहिए, जिससे लोगों की शिकायतों का निवारण हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में इसके लिए जनमंच का आयोजन होता था। इसके अलावा मुख्यमंत्री हैल्पलाइन को उनकी तरफ से खुद मॉनीटर किया जाता था तथा जनमंच व मुख्यमंत्री हैल्पलाइन पर साढ़े 4 लाख से ज्यादा शिकायतों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थिति के कारण लोगों की शिकायतों का निवारण करने के लिए ऐसा तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे घर-द्वार पर समस्या का हल हो सके। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!