Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2023 07:01 PM

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश की जनता को कर्ज के बोझ तले दबा रही है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस से आज जनता जवाब मांग रही है।
कुल्लू/कटराईं (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश की जनता को कर्ज के बोझ तले दबा रही है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस से आज जनता जवाब मांग रही है। हाल ही में चम्बा व शिमला में हुई घटनाओं से यह साबित हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि मनाली के सर्किट हाऊस में लगी प्रधानमंत्री की फोटो हटाना गलत बात है। कांग्रेस ओछी राजनीति पर उतर आई है, सर्किट हाऊस को ठेके पर देना भी गलत बात है।

केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई
इससे पहले भाजपा मनाली मंडल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे जयराम ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने सम्मलेन में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रदूषण व जनहितकारी योजनाओं आदि दैनिक जीवन से जुड़े हर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास किया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती देने की बात कही।
मोर्चे पार्टी की रीढ़ : गोविंद ठाकुर
साधना धाम नग्गर में भाजपा मनाली मंडल द्वारा आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मोर्चे हमारी पार्टी की रीढ़ के समान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 9 वर्षों से समर्पण भाव के साथ आमजन की सेवा कर रही है। गरीब कल्याण और सेवा के इन 9 वर्षों में देश की आखिरी पंक्ति में खड़े नागरिक का उत्थान सुनिश्चित हुआ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here