कांग्रेस कन्फ्यूज, OPS देने का फॉर्मूला नहीं हो पाया सार्वजनिक : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 18 Jan, 2023 07:19 PM

opposition leader jairam thakur

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार कन्फ्यूज है। इस कारण अब तक कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन योजना (ओपीएस) लागू करने का फॉर्मूला सार्वजनिक नहीं हो पाया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भाग लेने के लिए...

शिमला (कुलदीप): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार कन्फ्यूज है। इस कारण अब तक कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन योजना (ओपीएस) लागू करने का फॉर्मूला सार्वजनिक नहीं हो पाया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गए जयराम ठाकुर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पहले तो अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई तथा जब मंत्री बनाए गए तो उसमें क्षेत्रीय संतुलन ही नहीं बन पाया।

कांगड़ा जिला से 10 सीटें जीतीं, कैबिनेट में सिर्फ एक मंत्री को जगह
जयराम ने इस बात पर हैरानी जताई कि जिस कांगड़ा जिला से कांग्रेस पार्टी ने 10 सीटें जीतीं, वहां से सिर्फ 1 मंत्री को जगह दी गई है। इसके बाद 3 मंत्री कब बनेंगे, इसको लेकर विचित्र स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर अभी वह ज्यादा टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन यह स्पष्ट है कि सरकार के निर्णयों से प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा मेहनत करेगी।   

ओपीएस व महिलाओं को 1500 रुपए कैसे देंगे, कोई जिक्र नहीं 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस और महिलाओं को 1500 रुपए सरकार कैसे देगी, अब तक इसका कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने निर्णयों से प्रदेश की जनता को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि जनहित में खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करना सही नहीं है। भाजपा ने भी पूर्व सरकार के समय खोले गए संस्थानों को क्रियाशील करके लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा था। 

वीरभद्र के सत्ता में रहते लोकसभा चुनाव जीत गई थी भाजपा
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सत्ता में रहते हुए भाजपा लोकसभा चुनाव जीत गई थी तथा उनकी पत्नी मंडी से चुनाव हार गई थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सिर्फ 0.9 फीसदी फीसदी वोट शेयर से सत्ता में आई है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा को मिले जनादेश में ज्यादा अंतर नहीं है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!