Shimla: कांग्रेस न तो महात्मा गांधी का नाम कुचलने देगी, न ही मिटने देगी

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Dec, 2025 06:49 PM

shimla congress protest

प्रदेश कांग्रेस ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने और इसके मूल उद्देश्य को कमजोर करने के खिलाफ सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने-प्रदर्शन का आयोजन किया।

शिमला (राक्टा): प्रदेश कांग्रेस ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने और इसके मूल उद्देश्य को कमजोर करने के खिलाफ सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने-प्रदर्शन का आयोजन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस न तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम कुचलने देगी और न ही मिटने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र को किसी भी स्तर पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस देश व प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की पूर्व मनमोहन सरकार ने मनरेगा योजना के तहत गांव के गरीब व असहाय लोगों को अपने ही क्षेत्रों में रोजगार कानून की जो महत्वपूर्ण गारंटी दी थी, आज केंद्र की मोदी सरकार ने उस पर कैंची चलाते हुए योजना को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून का नाम बदलकर भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने के साथ ही गरीबों के अधिकार को भी कुचल दिया है।

विनय कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जब यूपीए सरकार ने इस योजना को संसद में रखा था तो उस समय इस पर 100 घंटे से अधिक चर्चा के बाद ही सभी की सहमति से पारित करवाया था। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार ने इसे जल्दबाजी में रातोंरात राष्ट्रपति से पास भी करवा दिया, जबकि किसानों व गरीबों से संबंधित कानून अभी भी लंबित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के गरीबों व असहाय लोगों के अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी और इतिहास से राष्ट्रभक्तों के नाम मिटाने का हमेशा विरोध करेगी।

शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा व महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इस नए कानून के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह किसान व गरीब विरोधी सरकार है, जिसका चेहरा अब देश के सामने आ चुका है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान, यशवंत छाजटा व केहर सिंह खाची सहित अन्य नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कामगारों के मुंह का निवाला तक छीन लिया : विदित चौधरी
कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। उसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के साथ-साथ मनरेगा से जुड़े कामगारों के मुंह का निवाला तक छीन लिया है। विदित चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को उसकी कथनी और करनी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए मनरेगा और वर्तमान में वी.बी जी राम जी कानून का पुरजोर विरोध करते हुए इसके अंदर की पूरी जानकारी देनी होगी।

नया कानून पंचायतों के अधिकार क्षेत्र का हनन : अनिरुद्ध सिंह
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नया कानून सीधे तौर पर पंचायतों के अधिकार क्षेत्र का हनन है। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत अब किस कार्य को करना है और कहां करना है, यह सब अधिकार केंद्र का होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस नए कानून का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक कानून की नहीं, बल्कि गरीब, मजदूरों और ग्रामीण भारत के अधिकारों की है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेेगी

29 को रिज पर अनशन, सीएम, कैबिनेट मंत्री व विधायक रहेंगे मौजूद
मनरेगा का नाम बदलने और इसे कमजोर करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस पार्टी आगामी 29 दिसम्बर को ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख अनशन पर बैठेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया है कि इस अनशन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व सांसद, विधायक,पीसीसी के पूर्व पदाधिकारी, बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्त्ता भाग लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!