Shimla: नैशनल हैराल्ड मामले में कांग्रेस का झूठ उजागर : नंदा

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Dec, 2025 05:40 PM

shimla national herald congress lies

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा है कि नैशनल हैराल्ड मामले में कांग्रेस का झूठ उजागर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार केवल झूठ, फरेब और राजनीतिक प्रोपेगेंडा के सहारे अपनी राजनीति जिंदा रखने की कोशिश कर रहा है।

शिमला (ब्यूरो): भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा है कि नैशनल हैराल्ड मामले में कांग्रेस का झूठ उजागर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार केवल झूठ, फरेब और राजनीतिक प्रोपेगेंडा के सहारे अपनी राजनीति जिंदा रखने की कोशिश कर रहा है। कर्ण नंदा ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस लगातार यह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है कि नैशनल हैराल्ड मामला कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि सच्चाई इससे विपरीत है।

इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को कांग्रेस जानबूझकर देश की जनता से छिपा रही है। इसमें पहला मामला एक प्राइवेट शिकायत है, जिसको राज्यसभा सांसद डा. सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से दायर किया गया था। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 403 (बेईमानी से संपत्ति का दुरुपयोग), धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 420 (धोखाधड़ी) लगाई गई हैं। ये कोई राजनीतिक आरोप नहीं, बल्कि गंभीर और विधि सम्मत आपराधिक धाराएं हैं। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी आज भी आरोपी नंबर-1 और राहुल गांधी आरोपी नंबर-2 हैं। यह मामला न तो खत्म हुआ है और न ही निरस्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि एक तथ्य यह है कि नैशनल हैराल्ड से जुड़ी ए.जी.एल. कंपनी की लगभग 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति कथित रूप से हड़पने से संबंधित धारा 420 का मामला आज भी अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार केंद्रीय एजैंसियों पर आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक और कानूनी विफलताओं को छिपाना चाहती है, लेकिन देश की जनता अब यह भली-भांति समझ चुकी है कि नैशनल हैराल्ड मामला कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं, बल्कि सीधा-सीधा धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला है।

श्रीमद् भागवत गीता का वितरण किया
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने रिज मैदान पर श्रीमद् भागवत गीता का वितरण किया। उन्होंने इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की तरफ से गीता में दिए उपदेश की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को भी समझाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!