Shimla: कांग्रेस को रास नहीं आ रहा केंद्र से मिलने वाला सहयोग : सिकंदर

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Dec, 2025 08:36 PM

shimla congress sikandar comment

सांसद डा. सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को केंद्र सरकार से मिलने वाला सहयोग रास नहीं आ रहा है।

शिमला (ब्यूरो): सांसद डा. सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को केंद्र सरकार से मिलने वाला सहयोग रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सहयोग से फोरलेन एवं हाईवे निर्माण को गति दी। गडकरी के इस काम की कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी सराहना कर रहे हैं लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार को इस पर आपत्ति है।

डा. सिकंदर कुमार ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार और पार्टी के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी ने ऐसे एक्सप्रैस हाईवे का निर्माण किया है, जिनमें हवाई सफर से भी कम समय लगता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल प्रदेश को औद्योगिक पैकेज दिया था, जिसे कांग्रेस की यूपीए सरकार ने वापस लिया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 3 वर्षों में धरातल पर क्या-क्या काम किए हैं, यह प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। इस 3 वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार न तो महिलाओं को 1,500 रुपए महीना दे पाई, न बेरोजगारों को रोजगार दे पाई, न किसानों-बागवानों को दी गई गारंटी पूरी कर पाई और न कर्मचारियों को उनका हक दे पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!