Shimla: आपदा के 6 महीने बाद भी मिट्टी व पत्थर डालकर भी बहाल नहीं हुई सड़कें : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Dec, 2025 08:20 PM

shimla roads not restored

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्राकृतिक आपदा के 6 महीने बाद भी मिट्टी व पत्थर डालकर सड़कें बहाल नहीं हुई हैं।

शिमला (हैडली): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्राकृतिक आपदा के 6 महीने बाद भी मिट्टी व पत्थर डालकर सड़कें बहाल नहीं हुई हैं। इस कारण बुजुर्ग, बीमार व गर्भवती महिलाओं को पालकी के सहारे अस्पताल जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज मरीजों को दवाई देने व सड़कों के लिए बजट नहीं है लेकिन मित्रों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने के लिए आयुष विभाग से मदद ली जा रही है।

जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में आरोप लगाया कि प्रदेश में आई आपदा से राहत दिलाने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विफल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आज भी प्रदेश के मंडी और आसपास के जिलों की सैंकड़ों पंचायतें सड़क मार्ग से कटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बजट न होने का हवाला देकर सड़कें बहाल करने में अपनी असमर्थता जता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने जितनी फुर्ती से संस्थानों को शिफ्ट किया, उतनी ही तेजी से आपदा प्रभावितों पर फर्जी मुकद्दमे भी दर्ज करवाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जश्न और उत्सव में समय और संसाधन लगाए लेकिन राहत एवं पुनर्वास कार्य के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि अब सर्दियाें में बर्फबारी का दौर आने वाला है, लेकिन आपदा प्रभावित लोगों के पास रहने का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न तो अस्थायी आवास की व्यवस्था की और न ही ठंड से बचाव के लिए कोई ठोस योजना बनाई। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत, सड़क बहाली और अस्थायी आवास के लिए तत्काल बजट उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय प्रदेश बेरोजगारी, आर्थिक संकट और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जूझ रहा है।

नितिन नबीन के नेतृत्व से संगठन को मिलेगा बल : पारुल
प्रदेश भाजयुमो के मुख्य प्रवक्ता पारुल शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व से संगठन को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का पूरा प्रदेश नेतृत्व उनको यह दायित्व सौंपे जाने से खुश है। नितिन नबीन ने शिमला से जारी बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें भाजपा नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल अकल्पनीय और ऐतिहासिक रहा है। उनके नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के अलावा अनेक राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में भी नड्डा ने बेहतरीन कार्य किया है।

हिमाचल प्रदेश को एम्स के अलावा कई मैडीकल कॉलेज मिले हैं। इसके अलावा शिमला के चमियाना एवं ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सैंटर दिया है। आयुष्मान भारत जैसी योजना ने गरीब वर्ग को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसे नेता शीर्ष पर पहुंचे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!