Edited By Vijay, Updated: 12 Feb, 2025 06:33 PM
![one arrested with 6 96 gram heroin](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_18_32_352552129smugglerinkangra-ll.jpg)
कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज होता जा रहा है। पुलिस ने गग्गल क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले एक युवक को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है।
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज होता जा रहा है। पुलिस ने गग्गल क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले एक युवक को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत जमानाबाद में 29 वर्षीय साजन कुमार को 6.96 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी इच्छी का स्थायी निवासी है और लंबे समय से नशे के काले कारोबार में सक्रिय था।
डीएसपी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस को कुछ समय से गग्गल क्षेत्र में 2 युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जांच में पता चला कि ये आरोपी कॉलेज जाने वाले छात्रों को चिट्टा सप्लाई कर रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर साजन कुमार को दबोच लिया।
डीएसपी ने बताया कि इससे पहले साजन के सहयोगी चंदन को भी गग्गल से गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी मिलकर गग्गल क्षेत्र में नशे की तस्करी कर रहे थे और युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेल रहे थे। अब इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य सप्लायरों पर भी पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here