Solan: महिला से दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Feb, 2025 09:33 PM

nalagarh woman rape accused arrested

क्षेत्र में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है।

नालागढ़ (सतविन्द्र): क्षेत्र में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नालागढ़ में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती के साथ विशेष समुदाय के व्यक्ति ने झूठ बोल कर उसके साथ दुराचार किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 से एक व्यक्ति उसका पीछा करता था। जिसने अपना नाम ईशु बताया।

अगस्त 2024 में उसके पिता का निधन होने के बाद वह अकेली हो गई थी तब उक्त व्यक्ति उसे बहला फुसला कर कोर्ट में शादी करने का झांसा देने लगा, लेकिन उसने शादी नहीं की। उसे बाद में पता चला कि उक्त व्यक्ति पहले से शादीशुदा था। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!