Edited By Kuldeep, Updated: 12 Apr, 2025 07:24 PM

अपने चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने नादौन आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मौसम खराब होने के कारण करीब साढ़े 3 घंटे चौपर उड़ने का इंतजार गौना में करना पड़ा।
नादौन (जैन): अपने चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने नादौन आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मौसम खराब होने के कारण करीब साढ़े 3 घंटे चौपर उड़ने का इंतजार गौना में करना पड़ा। अंतिम संस्कार पूर्ण होने के बाद सुक्खू करीब 2 बजे शिमला वापस जाने के लिए गौना पहुंचे और जैसे ही वह वहां पहुंचे तो मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके कारण पायलट को उड़ने की स्वीकृति नहीं मिली।
ऐसी परिस्थितियों में सुक्खू जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना में इंतजार करने लगे। शाम करीब साढ़े 5 बजे पायलट को स्वीकृति मिली, लेकिन केवल बिलासपुर तक की। साढ़े 3 घंटे के इंतजार के बाद मुख्यमंत्री का चौपर बिलासपुर एम्स के लिए उड़ा व उसके बाद आगे का सफर सड़क मार्ग से करने का निर्णय लिया गया।