Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2022 10:05 PM

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने जन्मदिन पर गांव हीरा खेड़ा में आयोजित हल्ला बोल रैली में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मान रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि...
हरोली (दत्ता): नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने जन्मदिन पर गांव हीरा खेड़ा में आयोजित हल्ला बोल रैली में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मान रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पिछले 5 वर्षों में लूट-खसूट का साम्राज्य चलता रहा है। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि इस बार मुकेश अग्निहोत्री नहीं बल्कि हरोली की जनता चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री किसी पेड़ के नीचे बैठे गाना गुनगुनाते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हैलीकॉप्टर में उड़ने व नाटी डालने के सिवाय कुछ किया ही नहीं।
भाजपा का जहाज डूब रहा
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय भाजपा का जहाज डूब रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही मनरेगा में कामगारों को 350 रुपए प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। भाजपा सरकार महिलाओं को कंबल तक नहीं दे पाई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही हर खेत को जाल लगाने के लिए 90 प्रतिशत पैसा सरकार देगी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही भेदभाव करते हुए लोगों पर अनगिनत झूठे मुकद्दमे दर्ज किए गए, उन्हें रद्द करवाया जाएगा।
40 टिकट तय, जल्द आएगी सूची, संशय में न रहें
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तो हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू नहीं हुई और इतना ही नहीं किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपनी टिकटों का ऐलान हिमाचल में नहीं किया गया है। ऐसे में टिकट आबंटन को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी संशय का शिकार न हों। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा चुनाव को लेकर अपने 40 प्रत्याशियों की सूची पूरी तरह तैयार कर ली गई है। इस सूची को आने वाले कुछ दिनों में सार्वजनिक रूप से जारी किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रत्याशियों के ऐलान को लेकर कांग्रेस पार्टी अन्य सभी राजनीतिक दलों से काफी आगे चल रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here