Himachal: शिलाई में दुखद हादसा, रंगड़ों से मासूम को बचाते हुए मां ने कुर्बान कर दी अपनी जान

Edited By Vijay, Updated: 17 Nov, 2024 06:14 PM

mother sacrificed her life to save her child

गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के तहत कांडों भटनोल में एक मां ने अपनी जान कुर्बान कर अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे को नवजीवन दे दिया।

पांवटा साहिब (संजय): गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के तहत कांडों भटनोल में एक मां ने अपनी जान कुर्बान कर अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे को नवजीवन दे दिया। जानकारी के अनुसार कांडों भटनोल निवासी 28 वर्षीय अनु अपने 3 साल के बेटे के साथ घास काटने गई हुई थी। इसी दौरान रंगड़ों ने बच्चे पर हमला कर दिया। जैसे ही महिला ने रंगड़ों को हमला करते देखा तो उसने अपने सिर से ढाटू उतार बच्चे के सिर पर डाल दिया, साथ ही मासूम के साथ लिपट गई। 

इसके बाद रंगड़ों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला व बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनते ही गांव के चतर सिंह मौके पर पहुंचे तथा महिला व बच्चे को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रैफर किया गया। पांवटा साहिब लाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया तथा बच्चे को सिविल अस्पताल से नाहन मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है। कांडों भटनोल पंचायत की पंचायत प्रधान सरिता शर्मा ने बताया कि रंगड़ों के हमले से महिला की मौत हो गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!