Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2024 06:44 PM
राजधानी शिमला के पंथाघाटी में नाबालिग लड़की के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग का वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला के पंथाघाटी में नाबालिग लड़की के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग का वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इस बारे में छोटा शिमला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार रामपुर की एक महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह शिमला में मैहली में रहते हैं। उसकी बहन जो निथर की रहने वाली है, अपनी नाबालिग बेटी के साथ जीवणू कालोनी पंथाघाटी में रहते हैं। उसकी बहन की बेटी ने उसे फोन कर बताया कि सुबह करीब 4 बजे उसका पड़ोसी मनू बाथरूम के रास्ते से उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसका वीडियो भी बनाया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here