कांग्रेस के 5 चुनावी ऐलानों पर मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ली चुटकी, जानिए क्या बाेले

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2022 05:36 PM

minister rajender garg target on congress

सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने जो 5 बड़े चुनावी ऐलान किए हैं, उन पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने चुटकी ली है और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का...

बिलासपुर/घुमारवीं (मुकेश): सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने जो 5 बड़े चुनावी ऐलान किए हैं, उन पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने चुटकी ली है और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई महिलाओं को 1500 रुपए मासिक देने की घोषणा बिना सोचा-समझा निर्णय है। युवाओं को जो रोजगार देने की बात की है वह मात्र लॉलीपॉप है। सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस के नेता हमीरपुर, शिमला, रामपुर व सोलन से जो बयानबाजी कर रहे हैं वह मात्र सत्ता हासिल करने के लिए ही बोल रहे हैं। कांग्रेस का असली चेहरा जनता ने देख लिया है। 2003 में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय भी उन्होंने हर घर एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया था परंतु मात्र 5 वर्षों में 3386 नौकरियां दी थीं, जिसकी जानकारी खुद कांग्रेस ने विधानसभा में दी थी। कांग्रेस तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है लेकिन वह पुराने ढर्रे की तरह है, जिसे हिमाचल की जनता भलीभांति समझ चुकी है। 

जयराम सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में किया अथाह विकास
उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने जो कार्य हर विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग के लिए किए हैं वे लोगों के दिलों में है और जनता ने मन बना लिया है कि किसे वोट देना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास किया है, कांग्रेस सत्ता में वापसी के सपने लेना छोड़ दे। मुख्यमंत्री ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की घोषणा की थी तो कांग्रेस के लोग कहते थे कि लोगों को मुफ्तखोरी की आदत डाल रहे हैं लेकिन आज कांग्रेस खुद दोगलापन दिखाते हुए कह रही है कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। कांग्रेस की चाल को जनता ने भलीभांति समझ लिया है और कांग्रेस को भी दिख गया है कि सरकार भाजपा की ही बनेगी। कांग्रेस भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती परंतु अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ रही है और अस्तित्व तक ही सिमट कर रह गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!