यहां हुई प्रवासी कामगार की गला दबाकर हत्या

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Sep, 2019 09:21 PM

manpura migrant laborer murder

ग्राम पंचायत भटौलीकलां के तहत पड़ते गांव डोगरांवाला में एक प्रवासी कामगार की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

मानपुरा, (बस्सी): ग्राम पंचायत भटौलीकलां के तहत पड़ते गांव डोगरांवाला में एक प्रवासी कामगार की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। एस.एच.ओ. बरोटीवाला बहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रधान सोनू देवी के पति कमल कुमार ने सूचना दी कि उनके गांव डोगरांवाला में एक प्रवासी मृत पड़ा हुआ है व उसके गले पर खून के निशान हैं। उन्होंने बताया कि कामगार की पहचान बबलू पुत्र पूर्ण लाल निवासी गांव भीलपुर, डाकखाना फतेहगढ़, थाना फ रीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए हैं

उक्त कामगार साथ लगते एक परफ्यूम उद्योग में कार्य कर रहा था व इस क्षेत्र में पिछले 4 साल से रहता था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह मामला गला दबाकर हत्या या फिर आत्महत्या का लग रहा है क्योंकि मृतक  के गले पर जो निशान दिखाई दे रहा है वह रस्सी का भी हो सकता है या फिर किसी ने गला दबाकर इसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि शक  के आधार पर पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए हैं व मृतक के पिता जोकि इसी गांव में रहते हैं, से भी पूछताछ की है। ए.एस.पी. बद्दी एन.के. शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने एस.एच.ओ. बरोटीवाला को भी गहराई से हर मामले की जांच के आदेश दिए व स्वयं भी कुछ लोगों से पूछताछ की।

4 महीने पहले हुई थी शादी

बबलू की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ यहां रह रहा था। उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी परन्तु अभी तक वापस नहीं आई है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!