Mandi: बस के पीछे टकराकर बाइक चालक की मौत, पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Oct, 2024 11:06 AM

mandi bike rider dies after colliding with the back of a bus

मंडी से सुंदरनगर की तरफ आ रही एक प्राइवेट बस के पीछे एक बाइक टकराने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के होने पर कुछ देर के लिए वहां जाम की स्थिति बन गई।

हिमाचल डेस्क, (सोनी): मंडी से सुंदरनगर की तरफ आ रही एक प्राइवेट बस के पीछे एक बाइक टकराने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के होने पर कुछ देर के लिए वहां जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना धनोटू की टीम ने मौके पर पहुंच के शव को सुंदरनगर अस्पताल भेजा।

पुलिस द्वारा बस व बाइक को कब्जे में लिया गया है और बाइक के पीछे चल रहे एक अन्य ट्रक को भी संदेह के आधार पर कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि यह हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक की पहचान गोपाल (32) पुत्र नेत्र सिंह गांव स्यांह डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को हवाले कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!