Kullu: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में हिमपात से लाहौल व मनाली घाटी में बढ़ी ठंड

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Apr, 2025 10:53 PM

manali rohtang snowfall

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग, बारालाचा व कुंजम दर्रे सहित लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों में हिमपात होने से दर्रे व चोटियां सफेद हो गई हैं। स्पीति के लोसर गांव में शुक्रवार रात से बर्फ के फाहे गिरने का क्रम जारी है।

मनाली (सोनू): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग, बारालाचा व कुंजम दर्रे सहित लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों में हिमपात होने से दर्रे व चोटियां सफेद हो गई हैं। स्पीति के लोसर गांव में शुक्रवार रात से बर्फ के फाहे गिरने का क्रम जारी है। स्पीति के लोसर सहित लाहौल के कोकसर, छीका, रारीक, योचे, दारचा व जिस्पा में बर्फबारी हुई। इन क्षेत्रों में 3 इंच हिमपात हुआ है। दर्रों में भी आधा फुट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। ताजा बर्फबारी के बाद ग्रांफू-लोसर सड़क मार्ग सहित मनाली-लेह मार्ग की बहाली में बीआरओ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमपात के कारण घाटी का पारा शून्य से 5 डिग्री नीचे लुढ़क गया है।

बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि दर्रों में हिमपात होने से दर्रों की बहाली प्रभावित हुई है। कुल्लू जिले में आधी रात के बाद तेज बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दाैरान कुकुमसेरी में 15.8, भुंतर में 14.0, सेऊबाग 13.0, केलांग 8.0, ब्राह्मणी 7.2, ओलिंडा 7.0, मनाली और कल्पा 6.0, मुरारी देवी 5.8, जोत 4.8, सुंदरनगर 4.0, बजौरा 3.5, बरठीं 3.2, ऊना और रामपुर में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!