Edited By Kuldeep, Updated: 18 Feb, 2025 06:44 PM

19 फरवरी से 2 मार्च तक बीजिंग (चीन) के यानकिंग शहर में होने वाली 33वीं एशियाई अल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप में मनाली की प्रतिभाशाली भारतीय अल्पाइन स्कीयर जन्नत भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मनाली (सोनू): 19 फरवरी से 2 मार्च तक बीजिंग (चीन) के यानकिंग शहर में होने वाली 33वीं एशियाई अल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप में मनाली की प्रतिभाशाली भारतीय अल्पाइन स्कीयर जन्नत भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनाली के गोशल गांव निवासी जन्नत के माता-पिता राकेश ठाकुर और उषा ठाकुर हैं जबकि उनके दादा खिमी राम हैं। जन्नत ठाकुर ने इससे पहले वर्ष 2023 में दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया और दुबई में एफआईएस रेसों में भी भाग लिया। पिछले 2 वर्षों से जन्नत इटली में प्रशिक्षण ले रही है।