कुल्लू में सनसनी: रात भर ऑटो में रहा शख्स, सुबह जब लोगों ने देखा तो थम चुकी थीं सांसें

Edited By Jyoti M, Updated: 08 Feb, 2026 06:53 PM

man s body found inside auto rickshaw in kullu

कुल्लू के पिरड़ी क्षेत्र में एक हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहाँ कड़कड़ाती ठंड और नशे के घातक मेल ने एक 36 वर्षीय युवक की जीवनलीला समाप्त कर दी। जिस आटो को रात के समय युवक ने अपना रैनबसेरा समझा, वही सुबह उसकी अंतिम आरामगाह बन गया।

हिमाचल डेस्क। कुल्लू के पिरड़ी क्षेत्र में एक हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहाँ कड़कड़ाती ठंड और नशे के घातक मेल ने एक 36 वर्षीय युवक की जीवनलीला समाप्त कर दी। जिस आटो को रात के समय युवक ने अपना रैनबसेरा समझा, वही सुबह उसकी अंतिम आरामगाह बन गया।

क्या है पूरा मामला?

कुल्लू पुलिस थाना के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पिरड़ी के पास सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़े एक आटो रिक्शा के भीतर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय राहगीरों ने जब युवक को काफी देर तक बेसुध देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान रामनरेश (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तलोगी गांव (डाकघर बारी) का निवासी था।

अंदेशा है कि रामनरेश ने बीती रात भारी मात्रा में शराब या किसी अन्य नशे का सेवन किया था।नशे की हालत में वह अपने घर नहीं पहुंच पाया और रात बिताने के लिए आटो के भीतर ही सो गया।कुल्लू में इन दिनों रात का तापमान शून्य के करीब पहुंच रहा है। माना जा रहा है कि शरीर में हरकत न होने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण अत्यधिक ठंड (Extreme Cold) उसकी मौत का कारण बनी।

जांच के घेरे में आटो चालक

पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर रामनरेश उस आटो तक कैसे पहुँचा? क्या वह चालक का परिचित था या चालक की जानकारी के बिना वह अंदर सोया था? पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि "शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वैज्ञानिक तौर पर मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल आटो चालक से भी पूछताछ की जा रही है।"

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!