Hamirpur: चिट्टे के मुख्य सरगना को चंडीगढ़ से दबोच लाई पुलिस, कॉल डिटेल्स ने खोला बड़े नैटवर्क का राज

Edited By Vijay, Updated: 31 Mar, 2026 05:08 PM

main kingpin of heroin racket arrested

हमीरपुर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सदर थाना पुलिस द्वारा युद्धस्तर पर चलाया जा रहा अभियान अब रंग लाने लगा है। पुलिस ने नशे की जड़ों पर प्रहार करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सदर थाना पुलिस द्वारा युद्धस्तर पर चलाया जा रहा अभियान अब रंग लाने लगा है। पुलिस ने नशे की जड़ों पर प्रहार करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 12.70 ग्राम चिट्टा रिकवरी के मामले में बैकवर्ड लिंकेज खंगालते हुए हमीरपुर पुलिस ने मुख्य सप्लायर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोमवार रात चंडीगढ़ में दबिश देकर इस मुख्य सप्लायर को दबोचा। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय प्रशांत कुमार झा पुत्र सुनील कुमार झा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में चंडीगढ़ के बलोंगी (खरड़) इलाके में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रशांत मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन पिछले काफी लंबे समय से अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में ही बसा हुआ है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने भोरंज इलाके के 2 युवकों को 12.70 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान जब इन युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने चंडीगढ़ बैठे अपने इस मुख्य सप्लायर का राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का तकनीकी विश्लेषण कर सटीक ट्रैकिंग की और आरोपी प्रशांत को धर दबोचा।

कई जिलों में लोगों के सीधे संपर्क में था आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए मुख्य सप्लायर प्रशांत की जब कॉल डिटेल्स और मोबाइल में सेव नंबर खंगाले गए, तो एक बड़े नैटवर्क का खुलासा हुआ। पता चला है कि आरोपी प्रशांत हमीरपुर समेत अन्य कई जिलों के बहुत से लोगों के सीधे संपर्क में था। इस खुलासे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि यह सरगना बड़े पैमाने पर हिमाचल के अलग-अलग जिलों में चिट्टा बेचने के काले कारोबार में सक्रिय था। जल्द ही इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

2 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा 
सदर पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रशांत कुमार झा को मंगलवार दोपहर बाद माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे गहन पूछताछ के लिए 2 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, इस मामले की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए भोरंज के दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 7 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है। इन आरोपियों की पहचान दीक्षांत गर्ग (24) पुत्र कुलदीप चंद निवासी गांव पेंजवीन (भोरंज) और दिनेश कुमार (28) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव कथवीन, डाकघर करोहटा (भोरंज) के रूप में हुई है। पुलिस अब मुख्य सप्लायर से इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी उगलवाने में जुट गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!