Himachal: शाही महात्मा गैंग से जुड़ा चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2026 05:31 PM

main drug supplier linked to shahi mahatma gang arrested

शिमला पुलिस की ड्रग पैडलरों व चिट्टाखोरों के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत शाही महात्मा गैंग के डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे चिट्टा सरगना को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है।

रोहड़ू/शिमला (संतोष/बशनाट): शिमला पुलिस की ड्रग पैडलरों व चिट्टाखोरों के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत शाही महात्मा गैंग के डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे चिट्टा सरगना को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ रांटा (38) पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव बिजौरी, डाकघर सीमा, तहसील रोहड़ू जिला शिमला के रूप में हुई है। उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 27ए, 29 और बीएनएस की धारा 111 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक इस मामले की शुरूआत 19 सितम्बर, 2024 को हुई थी, जब आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच आगे बढ़ने पर इस पूरे नैटवर्क का खुलासा हुआ और अब तक इस मामले में कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मुख्य सरगना शाही महात्मा भी शामिल है। 

जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार उर्फ रांटा शाही महात्मा के चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी था। वह बाहरी राज्यों से चिट्टा लाकर शाही महात्मा के साथ मिलकर रोहड़ू क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि शाही महात्मा गैंग का नैटवर्क करीब 500 से अधिक नशा करने वाले लोगों तक फैला हुआ था। पुलिस के अनुसार जब मुद्दसीर अहमद मोची पकड़ा गया था, तब प्रदीप कुमार शाही महात्मा के साथ फरार हो गया था। बाद में शाही महात्मा तो गिरफ्तार हो गया, लेकिन प्रदीप लगातार डेढ़ वर्ष तक पुलिस से बचता रहा।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि थाना कोटखाई और सब डिवीजन ठियोग की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच अभी जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!