Chamba: सरेंई के 2 परिवारों पर कहर बनकर टूटा भूस्खलन, बड़ी-बड़ी चट्टानों से टूट गए मकान

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2025 06:00 PM

landslide in chamba

पठानकोट-भरमौर एनएच पर रजेरा शिव के पास भूस्खलन का मलबा सरेंई के ग्रामीणों पर कहर बनकर टूटा। भूस्खलन से कुछ मिनट पहले ही 2 परिवारों ने अपने घरों को खाली कर दिया था और उन्होंने पड़ोसियों के यहां शरण लेकर रात गुजारी।

चम्बा (रणवीर): पठानकोट-भरमौर एनएच पर रजेरा शिव के पास भूस्खलन का मलबा सरेंई के ग्रामीणों पर कहर बनकर टूटा। भूस्खलन से कुछ मिनट पहले ही 2 परिवारों ने अपने घरों को खाली कर दिया था और उन्होंने पड़ोसियों के यहां शरण लेकर रात गुजारी। बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के कारण सरेंई गांव के विपन कुमार के मकान के 4 पिल्लर टूट गए। इससे पूरा मकान गिरने की कगार पर आ गया है। वहीं 2 कमरों की दीवारों को तोड़ती हुई चट्टानें सीधे अंदर घुस गईं। विपन का परिवार अगर समय रहते पड़ोसियों के यहां नहीं गया होता तो मकान के साथ जान का भी खतरा हो सकता था। शुक्रवार को सदर विधायक नीरज नैय्यर ने सरेंई गांव में जाकर नुक्सान का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

विपन कुमार ने बताया कि भूस्खलन के खतरे को लेकर उन्हें पहले ही आभास हो गया था। एनएच प्राधिकरण की कथित लापरवाही से यह भूस्खलन हुआ है। विपन ने बताया कि जब एनएच की कटाई का कार्य चल रहा था तो इस दौरान ही पूरे पहाड़ के दरकने का खतरा पैदा हो गया था। इसके बारे में उन्होंने एनएच प्रशासन से गुहार लगाई गई थी। इस बारे में कई बार एनएच कार्यालय के चक्कर लगाए गए, लेकिन एनएच अधिकारियों ने सिर्फ उन्हें आश्वासन ही दिया, जिसका खमियाजा उन्हें लाखों रुपए का नुक्सान उठाकर भुगतना पड़ा है।

भरमौर-पठानकोट एनएच के जेई मनोज कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर नुक्सान का जायजा लिया गया है। भूस्खलन के कारण मकान को नुक्सान हुआ है। वहीं विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि आपदा से हुए नुक्सान के बारे में डीसी चम्बा को आदेश देकर तुरंत राहत एवं बचाव का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!