Kullu: रुमाली गांव में मकान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Jan, 2025 12:01 PM

kullu house burnt to ashes in rumali village loss worth lakhs

उपमंडल आनी के रुमाली गांव में एक नए मकान में आग लग गई। घटना में 8 लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। अग्निशमन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर साथ लगती संपत्ति को बचा लिया। घटना के पीछे आसपास से आई आग की चिंगारी को कारण माना जा रहा है।...

आनी (नि.स.): उपमंडल आनी के रुमाली गांव में एक नए मकान में आग लग गई। घटना में 8 लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। अग्निशमन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर साथ लगती संपत्ति को बचा लिया। घटना के पीछे आसपास से आई आग की चिंगारी को कारण माना जा रहा है। इस मकान में बिजली का कनैक्शन नहीं था। 

जानकारी के अनुसार रुमाली गांव में रोशन लाल ने 4 कमरों का चादरपोश नया मकान बनाया था। इस मकान में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान मकान में कोई व्यक्ति व मवेशी आदि नहीं थे। इस वजह से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। आग में मकान के भीतर रखा सारा सामान भी जल गया है। आनी के एस.डी.एम. नरेश वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!