Kullu: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ौतरी

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Oct, 2024 03:53 PM

kullu bajantri honorarium increase

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में आने वाले सभी देवी देवताओं की नजराना राशि में 5 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्सव के समापन मौके पर कुल्लू में यह घोषणा की।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में आने वाले सभी देवी देवताओं की नजराना राशि में 5 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्सव के समापन मौके पर कुल्लू में यह घोषणा की। उन्होंने देवी देवताओं के दूरी भत्ते और बजंतरियों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ौतरी की बात कही। लोगों को देवी देवताओं की नजराना राशि में ही बढ़ौतरी की आस थी लेकिन मुख्यमंत्री ने देवताओं के दूरी भत्ते और बजतंरियों के मानदेय को भी तरजीह दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुल्लू सदर हलके और मनाली विधान सभा क्षेत्र में आपदा के दौरान की लाइबिलिटी के लिए भी 13 करोड़ रुपए दिए। कई देवी देवता बाहय सिराज व अन्य दूर दराज इलाके से आते हैं। इसलिए इन देवी देवताओं को दूरी भत्ता मिलता है और इस भत्ते में बढ़ौतरी से देव समाज को राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी देवताओं के बजंतरी देवी देवताओं के साथ चलते हैं देव वाद्य यंत्रों को उठाते हैं। इसलिए इनके मानदेय को बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई। मुख्यमंत्री ने कुल्लू में 100 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास भी किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू का दशहरा उत्सव एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त किए हुए है। हमें इसकी जरूरत महसूस हुई कि क्यों न उत्सव में अधिक से अधिक विदेशी कलाकारों को भी बुलाया जाए। इसी कारण उत्सव में अधिक देशों के कलाकारों को बुलाया गया। मनाली के हरिपुर के दशहरा उत्सव को पहले 1.25 लाख मिलते थे। मुख्यमंत्री ने इस उत्सव के लिए तीन लाख रुपए देने की बात कही। इस मौके पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड, पूर्व मंत्री खीमी राम, राम सिंह मियां सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!