Shimla: एक सप्ताह ​बाद दिल्ली लौटीं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2025 06:32 PM

kufri priyanka vadra back

राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने सप्ताह भर के शिमला निजी प्रवास के बाद आज वापस लौट गईं। वे आज सुबह करीब पौने 6 बजे छराबड़ा स्थित अपने भवन से गाड़ी के काफिले के साथ रवाना हुईं।

कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने सप्ताह भर के शिमला निजी प्रवास के बाद आज वापस लौट गईं। वे आज सुबह करीब पौने 6 बजे छराबड़ा स्थित अपने भवन से गाड़ी के काफिले के साथ रवाना हुईं। गत 18 मई को शिमला आई प्रियंका वाड्रा इस दौरान अपने भवन व साथ लगते बाग बगीचे की सैर के अलावा कहीं बाहर भी घूमने तक नहीं गई।

उन्होंने अपना सारा समय घर पर ही बिताया। आज सुबह उनके वापस लौटने से पूर्व ही यहां बारिश शुरू हो गई थी, दोपहर तक मौसम खराब ही रहा, रुक-रुक कर बारिश भी होती रही। शाम के वक्त अच्छी धूप खिली थी। प्रियंका वाड्रा बारिश के दौरान ही छराबड़ा से रवाना हो गई थी। उनके वापस लौटते ही उनके सुरक्षा कर्मी व स्थानीय पुलिस के जवान भी वापस लौट गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!