Edited By Vijay, Updated: 05 Dec, 2023 08:24 PM

करसोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को नेगी ने हाईकमान को इस्तीफा भेज दिया है। पृथी सिंह नेगी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे हैं।
करसोग (धर्मवीर गौतम): करसोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को नेगी ने हाईकमान को इस्तीफा भेज दिया है। पृथी सिंह नेगी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे हैं। वे 7 बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने और पिछले 40 वर्षों से इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार जहां एक साल का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में 11 दिसम्बर को धर्मशाला में जश्न मनाने जा रही है, ऐसे में नेगी के अचानक इस्तीफा देने की घोषणा से करसोग में राजनीति गरमा गई है। हालांकि पृथी सिंह नेगी को संगठन या फिर सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं नेगी का कहना है कि लंबे अनुभव को देखते हुए हाईकमान अगर कोई जिम्मेदारी सौंपता है तो उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।
कई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षों के साथ किया काम
पृथी सिंह नेगी ने 26 वर्ष की उम्र में राजनीतिक सफर शुरू किया। नेगी सबसे पहले वर्ष 1972 में ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1982 तक दस साल पार्टी की इस पर सेवा की। इसके बाद नेगी 1982, में पहली बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। इसके उपरांत वर्ष 1991 में फिर अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाला और 1996 तक इस पद पर रहे। इसके बाद 2003 से 2007 तक फिर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की कमान संभाली। नेगी 2009 में अध्यक्ष बने और तब से लगातार इस पद पर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इस अवधि में उन्होंने रामलाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह सहित विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर व प्रतिभा सिंह सहित कई कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बड़े लंबे समय तक उन पर विश्वाश जताया, अब समय युवाओं का है और समय की मांग भी की पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका मिलना चाहिए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here