Kangra: घर के पास खड़ी जीप को उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Oct, 2024 11:42 AM

kangra thieves stole the jeep parked near the house police busy investigating

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते गांव ओडर में घर के पास खड़ी की एक पिकअप जीप को चोर उड़ा ले गए जिसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पिकअप के मालिक ने पुलिस थाना धर्मशाला में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।

हिमाचल डेस्क (तिलक) : पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते गांव ओडर में घर के पास खड़ी की एक पिकअप जीप को चोर उड़ा ले गए जिसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पिकअप के मालिक ने पुलिस थाना धर्मशाला में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार हरि सिंह पुत्र मिल्की राम निवासी ओडर (घरोह) ने अपनी पिकअप जीप को घर के पास ही खड़ा किया था लेकिन उसे कोई चुरा ले गया है।

जीप से संबंधित कागज भी उसी में थे। जीप बनोई में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस थाना प्रभारी धर्मशाला नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!