Kangra: आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर व्यक्ति से मोटरसाइकिल छीनकर भागे चोर

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Mar, 2026 06:41 PM

dharamsala motorcycle theft

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते याेल में बाइक चुराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चतेहड़ सड़क के चौक के पास भीमसेन निवासी योल के आगे मोटरसाइकिल रोककर चतेहड़ के 2 व्यक्तियों ने भीमसेन की आंखों में मिर्ची पाऊडर...

धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आते याेल में बाइक चुराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चतेहड़ सड़क के चौक के पास भीमसेन निवासी योल के आगे मोटरसाइकिल रोककर चतेहड़ के 2 व्यक्तियों ने भीमसेन की आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर तथा लोहे की छिन्नी से सिर पर चोट मारी तथा मौके से मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।

पीड़ित को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!