Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Mar, 2026 12:48 PM

Kangra News : कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज स्थित एक होम स्टे में ठहरे एक दिल्ली के युवक की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान संजीव खनेजा (37), निवासी निलोठी, दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के...
Kangra News : कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज स्थित एक होम स्टे में ठहरे एक दिल्ली के युवक की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान संजीव खनेजा (37), निवासी निलोठी, दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मार्केटिंग के काम से आए थे हिमाचल
जानकारी के अनुसार, संजीव अपने एक अन्य साथी वेदपाल (66) निवासी विकास पुरी, दिल्ली के साथ मार्केटिंग के काम के सिलसिले में 20 मार्च को मैक्लोडगंज पहुंचे थे। वे दोनों यहां के एक होम स्टे में ठहरे हुए थे। इसी बीच संजीव की तबीयत अचानक बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। होम स्टे के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित था मृतक
पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ और परिजनों से संपर्क करने पर एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि संजीव पिछले काफी समय से सांस संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका नियमित उपचार चल रहा था। आशंका है कि अचानक सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के कारण ही उनकी जान गई है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को वेदपाल को सौंप दिया है और प्राथमिकी दर्ज मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।"
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें