नशा सप्लाई करने की फिराक में था पंजाब का 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Mar, 2026 05:30 PM

smuggler from punjab apprehended with chitta in kangra

Kangra News : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ कांगड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नगरोटा बागवां पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ कांगड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नगरोटा बागवां पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी के पास से 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

नशा बेचने की फिराक में था युवक

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि नगरोटा बागवां के कयास्थवाड़ी स्थित एक रैन शेल्टर में एक युवक नशे की बड़ी खेप के साथ मौजूद है और उसे स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 24 वर्षीय विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के जिला गुरदासपुर (गांधी नगर कैंप, वार्ड नंबर-7) का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मामला दर्ज

आरोपी विशाल के खिलाफ पुलिस थाना नगरोटा बागवां में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कांगड़ा जिले में इसके खरीदार कौन-कौन थे?

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!