हिमाचल के कांगड़ा में पाकिस्तान के झंडे वाला गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Mar, 2026 12:35 PM

panic erupts in kangra after discovery of balloon bearing pakistani flag

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तारा खड्ड के समीप टांडा क्षेत्र में हवाई जहाज के आकार का एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद हुआ। इस गुब्बारे पर पड़ोसी देश पाकिस्तान का झंडा अंकित है और उस पर...

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तारा खड्ड के समीप टांडा क्षेत्र में हवाई जहाज के आकार का एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद हुआ। इस गुब्बारे पर पड़ोसी देश पाकिस्तान का झंडा अंकित है और उस पर PIA लिखा हुआ था। संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

हवाई जहाज जैसी बनावट ने चौंकाया

जानकारी के मुताबिक, सफेद और हरे रंग का यह गुब्बारा बिल्कुल एक छोटे विमान की तरह दिखता है। स्थानीय ग्रामीणों ने जब इसे खेत के पास देखा, तो सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया। गुब्बारे पर पाकिस्तानी ध्वज के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस का गहन सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि गुब्बारे के साथ कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु या उपकरण तो नहीं लगा था।

अधिकारियों का बयान

एएसपी नूरपुर, धर्म चंद वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है और हर तकनीकी पहलू से इसकी पड़ताल की जा रही है। एएसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु के दिखने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह केवल एक खिलौना है जो हवा से उड़कर आया है या इसके पीछे कोई और कारण है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!