Kangra: देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने होटल में छापा मार दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, दो रेस्क्यू

Edited By Jyoti M, Updated: 31 Mar, 2025 12:50 PM

kangra prostitution racket busted

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में पुलिस ने चल रहे देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार रात को होटल पर छापा मारकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो इस अवैध गतिविधि में शामिल थीं। ये...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में पुलिस ने चल रहे देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने रविवार रात को होटल पर छापा मारकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो इस अवैध गतिविधि में शामिल थीं। ये महिलाएं पंजाब राज्य की रहने वाली हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो अन्य महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से बैजनाथ-पालमपुर मार्ग पर स्थित एक होटल में देह व्यापार के बारे में सूचना मिल रही थी। इसके बाद, पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर होटल पर छापा मारा और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जबकि दो अन्य महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों गिरफ्तार महिलाओं को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में और अधिक जांच शुरू कर दी है, और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो लोग इस अवैध व्यापार में शामिल थे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!