Una: समूर डैम में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, नहीं हो पाई पहचान

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Nov, 2024 12:38 PM

una body of an unidentified person found in samur dam

क्षेत्र के तहत समूर डैम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस संबंध में पुलिस को मोमन्यार ग्राम पंचायत के उपप्रधान इकबाल सिंह ने सूचना दी कि समूर बांध के निकट एक व्यक्ति पड़ा हुआ है।

जोल, (नरेन्द्र): क्षेत्र के तहत समूर डैम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस संबंध में पुलिस को मोमन्यार ग्राम पंचायत के उपप्रधान इकबाल सिंह ने सूचना दी कि समूर बांध के निकट एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जोल पुलिस चौकी प्रभारी रूप चंद पर आधारित टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पड़ताल के बाद शव को तमाम साक्ष्यों को एकत्रित करने के बाद कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक पड़ताल में 40 से 50 आयु वर्ग का मृतक नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पहचान होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का असली पता चल पाएगा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!