श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई लुढ़की, 12 घायल

Edited By Vijay, Updated: 28 Nov, 2020 10:07 PM

jeep accident in rewalsar

श्रद्धालुओं को डुघा नाल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शन करवाने ले जा रही जीप डहणू के पास अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। इसकारण 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल रत्ती में भर्ती करवाया गया है।

रिवालसर (ब्यूरो): श्रद्धालुओं को डुघा नाल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शन करवाने ले जा रही जीप डहणू के पास अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। इसकारण 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल रत्ती में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बल्ह क्षेत्र के लोहारा से एक परिवार के लोग बीते शुक्रवार को अपने रिश्तेदारों के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, डुघा नाल  जा रहे थे कि अचानक डहणू (बंगोट) के पास चालक जीप से नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों का कुशलक्षेम पूछने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी अस्पताल व उनके घर का दौरा कर चुके हैं। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने कहा कि जीप चालक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!