Himachal: BSL जलाशय किनारे युवक-युवती ने पार की सारी हदें, आपत्तिजनक video वायरल; लोगों में भारी आक्रोश

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Mar, 2026 03:31 PM

intimate of young couple goes viral in himachal

Mandi News : अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर का बीएसएल जलाशय इन दिनों एक शर्मनाक घटना को लेकर चर्चा में है। दरअसल, यहां सार्वजनिक स्थान पर एक युवक और युवती द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Mandi News : अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर का बीएसएल जलाशय इन दिनों एक शर्मनाक घटना को लेकर चर्चा में है। दरअसल, यहां सार्वजनिक स्थान पर एक युवक और युवती द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे देवभूमि की मर्यादा और संस्कारों पर प्रहार बताया है।

सार्वजनिक स्थान पर मर्यादाएं तार-तार

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय की है जब जलाशय के किनारे लोग शाम की सैर का आनंद ले रहे थे। वायरल वीडियो में एक बाइक खड़ी नजर आ रही है, जिसकी ओट में युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। किसी राहगीर ने इस पूरी हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर परिवार और बच्चे घूमने आते हैं, वहां ऐसी गतिविधियां समाज के लिए चिंताजनक हैं।

पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद सुंदरनगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। लोगों का आरोप है कि उचित निगरानी न होने के कारण ऐसे क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों और मर्यादा विहीन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। कई सामाजिक संस्थाओं ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे युवाओं को संस्कारों और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक करें।

जानें डीएसपी ने क्या कहा?

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा, "इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। जलाशय क्षेत्र और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।" पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी संदिग्ध या अशोभनीय गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!