Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, इस दिन से आंधी और बारिश के आसार

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Apr, 2026 10:38 AM

himachal weather update the weather in himachal is set to take a turn again

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम की स्थिति बदलने वाली है। 24 अप्रैल से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव 27 अप्रैल तक रहने की संभावना है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम की स्थिति बदलने वाली है। 24 अप्रैल से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव 27 अप्रैल तक रहने की संभावना है। 23 अप्रैल तक मौसम के पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को धूप का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 अप्रैल के बीच मैदानी और निचले इलाकों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की आशंका है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ों की चोटियों पर इस दौरान हल्का हिमपात हो सकता है। 

पिछले दो दिनों से खिली कड़क धूप के कारण प्रदेश के 9 शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। ऊना वर्तमान में 38 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है। 

रोहतांग दर्रा खोलने की तैयारी तेज

बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने में युद्ध स्तर पर जुटा है। 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पिछले चार महीनों से भारी बर्फबारी के कारण बंद है। ब्यास नाला के पास हिमस्खलन वाली जगह से बर्फ हटा दी गई है, जहाँ सड़क के दोनों ओर लगभग 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारें खड़ी हो गई हैं।

बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव के अनुसार, यदि मौसम ने साथ दिया तो मई के मध्य तक रोहतांग दर्रा और मनाली-लेह राजमार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!