Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Apr, 2026 10:51 AM

himachal weather update weather in himachal set to change again rain likely

हिमाचल में फिर मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को बारिश के आसार है। जिसके कारण कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल में फिर मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को बारिश के आसार है। जिसके कारण कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार है। वहीं 20 अप्रैल को धूप खिलने की भी संभावना है। नौ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है।

वीरवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। इसके अलावा शुक्रवार को बारिश के साथ - साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!