10वीं पास युवाओं के लिए नाैकरी का माैका, 150 पदों पर हाेगी भर्ती, 9 फरवरी से शुरू होंगे साक्षात्कार

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2026 05:29 PM

interview for security guard and supervisor post

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। हमीरपुर की एक कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती करने जा रही है।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। हमीरपुर की एक कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इन पदों के लिए कांगड़ा जिले के विभिन्न उपरोजगार कार्यालयों में 9 फरवरी से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।

ये हाेगी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

कहां हाेंगे साक्षात्कार और क्या चीजें लानी हाेंगी साथ
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी के साथ 9 फरवरी काे उपरोजगार कार्यालय कांगड़ा, 10 फरवरी काे उपरोजगार कार्यालय धर्मशाला, 11 फरवरी काे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 12 फरवरी काे उपरोजगार कार्यालय इन्दौरा और 13 फरवरी काे उपरोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर साक्षात्कार दे सकते हैं।

ऑनलाइन भी उपलब्ध है जानकारी
विभागीय अधिकारी के अनुसार भर्ती से संबंधित विस्तृत विवरण और शर्तें विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित रोजगार कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!