Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2025 11:18 PM

अम्ब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उस समय एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया जब पथ परिवहन निगम की एक बस अन्य वाहन से टकरा गई।
अम्ब (अश्विनी): अम्ब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उस समय एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया जब पथ परिवहन निगम की एक बस अन्य वाहन से टकरा गई। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस दिल्ली से नगरोटा जा रही थी। जैसे ही बस कलरूही के पास पहुंची तो चालक ने बस के आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक किया। इस दौरान बस की सामने से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई।
गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में कैंटर और बस में सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं टक्कर के दौरान बस और कैंटर काे नुक्सान पहुंचा है। सड़क हादसे के बाद बस यात्रियों को अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उधर, एसएचओ अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here