Himachal Weather: हिमाचल में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम, जानिए?

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Oct, 2024 10:56 AM

himachal weather know how will the weather be in himachal on diwali

दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश का मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

हिमाचल डेस्क। दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश का मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है, खासकर ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दिन में पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से रात को इन क्षेत्रों से गर्म हवाएं मैदानों में पहुंचते हुए ठंडी होंगी।

मैदानी जिलों में मौसम

मैदानी जिलों में भी ठंडक बढ़ने लगी है, जिससे सर्दियों की आहट सुनाई देने लगी है। इस मौसम का आनंद लेने के लिए पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। उधर, वीरवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.1, केलांग में 1.9, कल्पा में 4.9, समदो में 5.1, रिकांगपिओ में 7.9, मनाली में 8.3, कांगड़ा में 11.5, हमीरपुर में 11.9, मंडी में 12.7, ऊना में 12.6, बिलासपुर में 13.2, शिमला में 13.4, धर्मशाला में 15.9 और नाहन में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!