शिमला में बारिश और ओलावृष्टि, मनाली के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात; जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Mar, 2026 10:57 AM

fresh snowfall in himachal find out what weather will be like for next 5 days

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में रविवार को आंधी, ओलावृष्टि और बारिश हुई जबकि कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। बारिश के आंकड़ों के अनुसार, भुंतर में 12...

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में रविवार को आंधी, ओलावृष्टि और बारिश हुई जबकि कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।

अटल टनल के आसपास हल्की बर्फबारी देखी गई

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, भुंतर में 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि मंडी और मनाली में 8-8 मिमी, कुफरी में सात मिमी, सोलन में 6.4 मिमी और शिमला में छह मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सुंदरनगर में पांच मिमी, धर्मशाला में तीन मिमी और कांगड़ा में दो मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह काल्पा और नेरी में 1.8 मिमी तथा जुबरहट्टी में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। घने संवहनीय बादलों के कारण कई क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई। मनाली के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों, विशेष रूप से अटल टनल के आसपास हल्की बर्फबारी देखी गई। टनल के पास बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटकों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की स्थिति के कारण छुट्टियों के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

हालांकि व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में संभावित बाधा चिंता का विषय बनी हुई है। भारत मौसम विभाग के शिमला मौसम केंद्र ने  राज्य में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा 19 मार्च को कूल्लू और शिमला के लिए 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और आंधी-बिजली का ऑरेंज अलर्ट तथा सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार, बुधवार और गुरूवार के लिए किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के 10 जिलों में आंधी, बिजली और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!