Himachal: दो बाइकों की हुई टक्कर, एक चालक IGMC रेफर, दूसरा हुआ फ़रार

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Dec, 2025 12:28 PM

himachal two motorcycles collided one rider was referred to igmc

पुलिस थाना चौपाल के तहत दो बाइकों में भिड़ंत का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे आगामी उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. रैफर किया गया है, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया है।

शिमला, (संतोष): पुलिस थाना चौपाल के तहत दो बाइकों में भिड़ंत का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे आगामी उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. रैफर किया गया है, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस थाना चौपाल में दर्ज मामले के तहत पैट्रोल पंप के पास एक बाइक (नंबर-एच.पी.08ए.8136) के चालक पंकज जतेटा पुत्र राय सिंह निवासी गांव खगना को एक अन्य बाइक (नंबर- यू.के.07ए.ई.6325) ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में चालक पंकज जतेटा को चोटें आईं, जिसे तुरंत ही सिविल अस्पताल चौपाल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे बयान देने के अयोग्य बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आई.जी.एम.सी. रैफर कर दिया है। दुर्घटना के समय बाइक (नंबर-यू.के.07ए.ई.6325) का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 281, 125 (ए) तथा एम.वी. एक्ट की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!