Himachal: पंचायत कार्यकाल के बाद विकास की कमान प्रशासन के हाथ, ढिलाई नहीं चलेगी

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Feb, 2026 09:48 AM

himachal the reins of development are in the hands of the administration

पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों की निरंतरता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली में अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली।

ऊना। पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों की निरंतरता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली में अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। ब्लॉक समिति हॉल हरोली में आयोजित बैठक में उपमंडल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक तथा जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वर्तमान में पंचायतों की समस्त शक्तियां प्रशासनिक अमले के पास हैं, ऐसे में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता से सीधे जुड़े कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करना है। उप मुख्यमंत्री ने मनरेगा के अंतर्गत संचालित सभी विकास कार्यों को हर हाल में 1 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने हरोली श्मशान घाट में बिजली, पानी सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुलैहड़ में निर्माणाधीन पार्क को शीघ्र पूर्ण करने तथा सलोह में एक भव्य चौक के निर्माण की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। बैठक में खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने एनआरएलएम, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, एसडीआरएफ, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना तथा विधायक क्षेत्रीय विकास निधि के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सभी पंचायत सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति से उप मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर उप मंडलाधिकारी विशाल शर्मा, तहसीलदार जैमल सिंह, वरिष्ठ अधीक्षक रजनीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!